गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में एयर शो; आसमान में विमानों का करतब देख गर्व से उछल पड़े लोग, ईटीवी भारत से कही ऐसी बात

वाराणसी में एयर शो; आसमान में विमानों का करतब देख गर्व से उछल पड़े लोग, ईटीवी भारत से कही ऐसी बात
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

वाराणसी में एयर शो; आसमान में विमानों का करतब देख गर्व से उछल पड़े लोग, ईटीवी भारत से कही ऐसी बात

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो चलेगा. जिसमें 100 से ज्यादा विमान अपने करतब दिखाएंगे.

वाराणसी ऐतिहासिक एयर शो

(

Photo Credit : ETV Bharat

)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

2 Min Read

वाराणसी : भारतीय वायुसेना के एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' का आगाज रिहर्सल के साथ 21 अक्टूबर से हो चुका है. तीन दिनों के एयर शो के दौरान नमो घाट (अस्सी घाट और गंगा नदी के ऊपर तक फ्लाईपास्ट) प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच देखा जा सकेगा. इसमें राफेल, सुखोई, तेजस (अस्सी कॉलसाइन के साथ), जगुआर और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम करतब दिखाएगी. साथ ही लोग सी-17 ग्लोबमास्टर विमान का सूर्यकिरण हॉक विमानों के साथ फ्लाईपास्ट और हेलीकॉप्टर से क्रूज़ पर जवानों का उतरना देख सकेंगे.

वाराणसी में एयर शो देखकर क्या बोले लोग. देखें पूरी खबर (Video Credit : ETV Bharat)

ऐतिहासिक एयर शो का गवाह बनने की चाह में काशी के लोग उत्साह के साथ गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं. अधिकारिक तौर पर एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा. जिसमें 100 से ज्यादा विमान आसमान में अपने करतब दिखाएंगे.

एयर शो का लुत्फ उठाने पहुंचीं प्रियंका जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि बनारस में इस तरीके का शो होगा. एयर शो देखकर देश के प्रति बहुत गर्व महसूस हो रहा है. हमसे ज्यादा हमारे बच्चे उत्साहित हैं. इससे फ्यूचर में बच्चों को वायुसेना में जाने की प्रेरणा भी मिलेगी. बच्चों को बताने और जानने का यह अच्छा मौका है कि वह अपने देश के गौरव को जान व समझ सके.

एयर शो देखने पहुंचे आशीष कहते हैं कि बनारस के घाट पर इस तरीके की जांबाजी देखने की उम्मीद कभी नहीं की थी. इसके लिए प्रधानमंत्री की सोच सराहनीय है. काशीवासियों के लिए वायुसेना की ताकत और उसका जज्बा देखने का ऐतिहासिक अवसर है. अभी तक वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन केव टीवी के माध्यम से देखने को मिलता रहा है. यह प्रत्यक्ष मौके निश्चित ही हर भारतीय को गौरान्वित करने वाला साबित होगा.

संबंधित ख़बरें

October 22, 2026 at 4:27 PM IST

October 22, 2026 at 3:42 PM IST

October 22, 2026 at 3:39 PM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/varanasi-people-filled-with-pride-as-they-watched-aircr
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें