वाराणसी में एयर शो के दौरान कोहरा या बादल दर्शकों को कर सकते हैं निराश, कैसा रह सकता है मौसम का मिजाज?
वाराणसी में एयर शो के दौरान कोहरा या बादल दर्शकों को कर सकते हैं निराश, कैसा रह सकता है मौसम का मिजाज?
वाराणसी एयर शो: पीएम मोदी की मौजूदगी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या कोहरा डालेगा खलल?
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी में 22,24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन किया जाना है। हालांकि मुख्य आयोजन 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होने आ रहे हैं। इस लिहाज से 25 अक्टूबर का आयोजन काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं पूर्वांचल में अब कुहासे का भी मौसम है और मानसून अभी गुजरा ही है। ऐसे में कोहरा और बादल आयोजन का मजा किरकिरा कर सकते हैं।
हालांकि एयर शो का आयोजन साफ मौसम में ही किया जाता है लिहाजा मौसम का साफ रहना एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। लिहाजा आयोजन के दौरान बादल या कोहरा होगा या नहीं इसको लेकर मौसम विभाग की ओर सभी की निगाह लगी हुई है। पूर्वांचल में हालांकि यह मौसम कोहरे और कुहासे का ही होता है लेकिन आयोजन दोपहर में ही होना तय हुआ है।
मौसम विभाग की ओर से हालांकि कोहरा और बादल का संकेत नहीं है और ऐसे हालात में एयरशो का आयोजन आराम से होने का अनुमान है। ऐसे में एयरशो को लेकर किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति नहीं है। लिहाजा मौसम का मिजाज आयोजन में आड़े नहीं आना चाहिए। हालांकि सुबह कुहासे की स्थिति होने पर विमानों के स्पष्ट नजर आने की बात भी लोगों के बीच चर्चा में है।
मौसम विभाग की ओर से पूर्व में 21 अक्टूबर तक बादलों की कुछ सक्रियता का संकेत था लेकिन इसके बाद आसमान पूरी तरह से साफ होने की बात रिपोर्ट में जारी की थी। जबकि एयरफोर्स अधिकारियों की ओर से बताया जा चुका है कि कुछ गतिविधियां जो काफी ऊंचे स्तर पर होती हैं उसका डेमो कुछ निचले स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि दर्शकों को सारी गतिविधि स्पष्ट दिख सके।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-fog-or-clouds-during-the-air-show-in-va
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन, मुस्लिम समुदाय ने भी दिया भाईचारे का संदेश
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...