वाराणसी में एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल: गंगा के ऊपर 20 से ज्यादा लड़ाकू विमान दिखाएंगे करतब
वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हो रहा है। नमो घाट पर क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे। पलक झपकते ही वह एक्शन में आ गए। कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए।
राफेल, सुखोई जैसे 20 लड़ाकू विमानों में आसमान में करतब दिखाए। राफेल की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। लड़ाकू विमानों ने गंगा नदी पर बेहद नीचे (लो-लेवल फ्लाईपास्ट) कर लोगों को रोमांचित किया। एयर शो की शुरुआत सूर्य किरण के साथ हुई।
घाट पर एयरफोर्स ने लड़ाकू विमानों की उड़ान से जुड़ी जानकारी दी। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दर्शकों को तीन लेयर की जांच के बाद एंट्री दी गई। एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष के अवसर पर एयर शो किया जा रहा है। यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे
2 तस्वीरें देखिए…
सारंग हेलिकॉप्टर ने आसमान में त्रिशूल का चिह्न बनाते हुए करतब दिखाए।
5 हेलिकॉप्टरों की टीम ने आसमान में एक-दूसरे को क्रास किया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-air-show-iaf-namo-ghat-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के एयर शो की फाइनल रिहर्सल देखने के लिए हजारों छात्र जुटे. गंगा के ऊपर फाइटर जेट और हेलीकॉप्टरों के रोमांचक प्रदर्शन ने छात्रों में उत्साह भर दिया. #Var
काशी में एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
एयर शो के लिए काशी तैयार: 20 लाख लोगों का सैलाब, कहां होगी पार्किंग, कैसे पहुंचेंगे नमो घाट; पढ़ें- पूरा प्लान