गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

वाराणसी में एयर शो की शुरूआत, पहले दिन आसमान में गरजे फाइटर प्लेन, गंगा घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़

वाराणसी में एयर शो की शुरूआत, पहले दिन आसमान में गरजे फाइटर प्लेन, गंगा घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़
तस्वीर: Amrit Vichar

वाराणसी में एयर शो की शुरुआत के साथ आसमान में रोमांचक नजारे देखने को मिलेंगे। वायुसेना के विमानों का प्रदर्शन, हैरतअंगेज करतब और आसमान में गूंजती गर्जना लोगों में उत्साह भरेंगे। जानिए एयर शो से जुड़ी खास बातें।

Wings Over Ganga : वाराणसी में एयर शो की शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस आयोजन में वायुसेना के विमान आसमान में रोमांचक करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। विमानों की गर्जना, हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन और आसमान में उनकी कलाबाजियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी। एयर शो के जरिए भारतीय वायुसेना की ताकत, तकनीक और दक्षता की झलक देखने को मिलेगी।

अमृत विचार। काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का शौर्य देखने को मिल रहा है। भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर भव्य मेगा एयर शो आयोजित किया गया।

धार्मिक नगरी काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की शानदार झलक देखने को मिल रही है। वायुसेना के राष्ट्रसेवा में 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का गुरुवार को आगाज हो गया। एयर शो के पहले दिन सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। आसमान में तिरंगे की आकृति देखते ही बनी। 

फाइटर जेट दिखा रहे आसमान में करतब

इस एरियल डिस्प्ले में राफेल, सुखोई, स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान एलसीए तेजस, सूर्यकिरण हॉक विमान, सारंग और एमआई-17 हेलीकॉप्टर समेत करीब 100 विमानों के हवाई करतब आकर्षण का केंद्र होंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों की उड़ान और रोमांचक प्रदर्शन से काशी का आसमान गूंजेगा।

आज बृहस्पतिवार को एयर शो के पहले दिन वायु सेना के लड़ाकू विमान अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहें है। इसमें भारत में निर्मित और विदेशों से आयातित विमान शामिल हैं। और आज एयर शो का आयोजन हो रहा है। बता दें कि मुख्य आयोजन 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा। 

नमो घाट पर आम लोगों की एंट्री बंद

एयर शो और रिहर्सल के दौरान सुरक्षा कारणों से नमो घाट पर आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने घाट परिसर में केवल आमंत्रित अतिथियों के लिए वीआईपी दीर्घा तैयार की है। ऐसे में आम लोगों को यहां से सीधे एयर शो देखने की अनुमति नहीं होगी।

25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भव्य स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन से नमोघाट तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत केंद्र बनाए गए हैं, जहां ढोल-नगाड़ों, डमरू वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के बीच 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीराम' के उद्घोष से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। उनके यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करने की भी तैयारी है। 

ये भी पढ़ें :   अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
स्रोत: यह सामग्री Amrit Vichar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amritvichar.com/uttar-pradesh/varanasi/varanasi-air-show-start/article-596930
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें