बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

वाराणसी में एयर शो: ऑपरेशन सिंदूर के प्रचंड फॉर्मेशन से वायुसेना दिखाएगी भारत की वायु शक्ति

वाराणसी में एयर शो: ऑपरेशन सिंदूर के प्रचंड फॉर्मेशन से वायुसेना दिखाएगी भारत की वायु शक्ति
तस्वीर: Jagran

अशोक सिंह, वाराणसी। राष्ट्र की सेवा में भारतीय वायु सेना के समर्पित 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना हवाई प्रदर्शन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। गंगा के ऊपर आयोजित यह प्रदर्शन भारतीय वायु सेना की वायु व अंतरिक्ष शक्ति को प्रदर्शित करेगा। युवाओं को प्रेरित करेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा।

हवाई प्रदर्शन में कुल 25 विमान फॉर्मेशन शामिल होंगे। भारतीय वायु सेना में कार्यरत विभिन्न प्रकार के विमानों और हेलीकॉप्टरों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए इन फॉर्मेशन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है। तालमेल और सटीक समन्वय के साथ किए जाने वाले हवाई युद्धाभ्यासों के माध्यम से इनकी परिचालन क्षमताओं और वायु योद्धाओं की पेशेवर दक्षता को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस वर्ष के फ्लाईपास्ट में हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और लड़ाकू विमान भाग लेंगे। हेलीकॉप्टर बेड़े में एलसीएच, चिनूक, एएलएच मार्क III, एएलएच मार्क IV, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी5 शामिल हैं। परिवहन एवं अन्य सहायक विमानों में सी-295, सी-17, सी-130, एईडब्ल्यूएंडसी, आईएल-78, एएन-32 और पी-8आई शामिल होंगे।

लड़ाकू विमानों में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर शामिल होंगे। हार्वर्ड विमान तथा सूर्यकिरण और सारंग प्रदर्शन टीमें अतिरिक्त आकर्षण होंगी। भाग लेने वाले विमानों में दो एएलएच हेलीकॉप्टर भारतीय थल सेना के तथा एक पी-8आई और एक कामोव-31 भारतीय नौसेना के होंगे।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-air-show-2026-iafs-prachand-fo
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें