वाराणसी में एयर शो शुरू, युद्धक विमान काशी की पौराणिक थीम पर आकाश में भर रहे गर्जना
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में बहुप्रतीक्षित 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आधारित एयर शो शुरू हो चुका है। लोगों की भीड़ काशी के नमो घाट सहित राजघाट और अन्य करीबी गंगा घाटों पर सुबह से ही उमड़ चुकी है। घाटों पर लोगों का जमावड़ा युद्धक विमानों की पैंतरेबाजी देखने को सुबह से ही आतुर दिखी। दस बजे तक ट्रैफिक जाम की नौबत आ गई तो साढ़े दस बजे तक नमो घाट के आसपास सभी प्रमुख घाटों पर भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। देशभक्तिगीतों से नमो घाट गूंजता रहा।
मुख्य आयोजन भले ही गंगा तट पर नमो घाट पर हो रहा हो लेकिन इसका उत्साह शहर के भीतर भी रहा। लोग अपनी छतों से गंगा के ऊपर उड़ने के पूर्व विमानों का नजारा लेते रहे और कयासबाजी में भी रहे कि यह कौन सा विमान था जो उनकी छत के ऊपर से गुजरा। अवकाश का दिन होने से बच्चे भी छतों से विमानों के गुजरने का नजारा लेते रहे। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद आयोजन को विराम मिलने के बाद घाट से लोगों की वापसी शुरू हो गई।
नमो घाट पर आयोजित एयर शो के पहले दिन विमानों की कलबाजी नहीं महानायक अमिताभ बच्चन की भी आवाज गूंजी तो इसी के साथ उनके बोल पर कथक नृत्यांगनाओं ने देशभक्ति पर भाव पूर्ण प्रस्तुति दी। अमिताभ बच्चन के आवाज पर डांस ने माहौल को चांद पर मानो देश को पहुंचा दिया। गंगा की लहरों से टकराती सूर्य की किरणें आयोजन को अलग ही आभा देती नजर आईं।
दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से गंगा में मौजूद जलयान पर कमांडो के रस्सी के सहारे उतरने का दृश्य दर्शकों के सामने आया तो कमांडो की दक्षता को देख लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। कमांडो जलयान पर उतरे और अपनी पोजीशन ली तो देशभक्ति के गीतों के बीच दर्शाकों की तालियां गूंज उठीं। जबकि विमानों ने दिल बनाया तो एयरफोर्स की टीम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद तमाम प्रकार के आयोजनों का दौर लगातार जारी रहा।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-air-show-begins-in-varanasi-combat-airc
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
Varanasi: काशी में 25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, गूंजेगा‘हर-हर महादेव''और‘जय श्री राम‘
काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 3 दिन का एयर शो: विंग्स ओवर गंगा में 22, 24 और 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य; 20 लाख ल...