गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में एयरशो में रक्षा मंत्री 24 और 25 को होंगे शाम‍िल, पीएम नरेन्‍द्र मोदी 25 अक्‍टूबर रहेंगे काशी में, सुरक्षा का कड़ा पहरा

वाराणसी में एयरशो में रक्षा मंत्री 24 और 25 को होंगे शाम‍िल, पीएम नरेन्‍द्र मोदी 25 अक्‍टूबर रहेंगे काशी में, सुरक्षा का कड़ा पहरा
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 25 अक्‍टूबर को काशी में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, तीनों सेना के प्रमुख, कई देशों के राजदूत आदि उपस्थित रहेंगे। आयोजन में इसके अलावा भी तमाम गणमान्‍य अत‍िथ‍ि मौजूद रहेंगे। 

हालांक‍ि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अक्टूबर को ही काशी आ जाएंगे। वह एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट पहुंचेंगे और एयर शो में भाग लेंगे। शो के बाद वह मीरजापुर चले जाएंगे। वहां वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। मीरजापुर में ही रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन वापस वाराणसी आएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ दोबारा एयर शो में शामिल रहेंगे।

एयर शो के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है। नाव के संचालन पर रोक है। एनडीआरएफ के जवान नदी के दोनों किनारों पर लगातार नमो घाट से लेकर दशाश्वमेध, अस्सी तक चक्कर लगाते रहे हैं। राजघाट का पुल भी सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया।

1-आधुनिक तकनीक और निगरानी व्यवस्था

  • आल-टेरेन व्हीकल (एटीवी)-10 वाहन (रेत में भी चलने वाले वाहन)
  • एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती
  • साइबर सुरक्षा टीम

2- पुलिस बल की तैनाती

  • पुलिस अधीक्षक -16
  • अपर पुलिस अधीक्षक -16
  • पुलिस उपाधीक्षक - 50
  • निरीक्षक-160
  • उपनिरीक्षक-1600
  • हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल-5000

3- विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती

  • पीएसी- 17 कंपनियां
  • पीएसी बाढ़ राहत-3 कंपनियां
  • एनडीआरएफ- 3 टीमें
  • एसडीआरएफ- 2 टीम
  • जल पुलिस-180 कर्मी।
  • अग्निशमन विभाग -23 टीम
  • आरएएफ- 5 कंपनी
  • एटीएस- 3 टीमें

यातायात -1500 यातायात पुलिसकर्मी

  • 11900 कुल पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात।
स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-defence-minister-to-attend-the-air-show
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें