बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

वाराणसी में गंगा के ऊपर दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य, ‘Wings Over Ganga’ का रोमांच, PM मोदी भी होंगे शामिल

वाराणसी में गंगा के ऊपर दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य, ‘Wings Over Ganga’ का रोमांच, PM मोदी भी होंगे शामिल
तस्वीर: Jagran Josh

Varanasi Air Show 2026: वाराणसी की गंगा के ऊपर इन दिनों कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। कभी आसमान में विशालकाय चिनूक हेलीकॉप्टर उड़ान भरता दिखाई दे रहा है, तो कभी सारंग हेलीकॉप्टरों की शानदार फॉर्मेशन लोगों को रोमांचित कर रही है। वजह है भारतीय वायुसेना का आगामी एयर शो, जिसमें आसमान में एक से बढ़कर एक हवाई करतब देखने को मिलेंगे। 'Wings Over Ganga' नाम से होने वाला यह आयोजन 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी भी 25 अक्टूबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस एयर शो के दौरान नमो घाट से लेकर अस्सी घाट के बीच राफेल, सुखोई-30, स्वदेशी तेजस और मिराज 2000 सहित करीब 100 एयरक्राफ्ट हवा में शानदार करतब दिखाएंगे।  

22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो

वाराणसी और आसपास के जिलों के लोगों के लिए यह आयोजन खास होने वाला है। तीनों दिन दर्शकों को भारतीय वायुसेना के विमानों की शानदार फॉर्मेशन, सटीक उड़ान और रोमांचक हवाई करतब देखने का मौका मिलेगा।

स्रोत: यह सामग्री Jagran Josh द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/varanasi-air-show-2026-wings-over-ganga-pm-mo
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें