वाराणसी में गंगा किनारे निगाहें आसमान पर, नमो घाट पर एयर शो का बेसब्री से इंतजार
वाराणसी में गंगा किनारे निगाहें आसमान पर, नमो घाट पर एयर शो का बेसब्री से इंतजार
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरें, घाटों पर उमड़ी भीड़ और आसमान की ओर टिकी हजारों निगाहें। नमो घाट पर आज भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर कुछ ऐसा ही माहौल है। हवाई करतबों का प्रदर्शन शुरू होने में अभी कुछ पल बाकी हैं, लेकिन लोगों का उत्साह चरम पर है। काशी के लोग हों या बाहर से आए पर्यटक, हर कोई आसमान में भारतीय वायुसेना के विमानों की कलाबाजियां देखने के लिए बेताब है।
घाट पर मौजूद लोगों की निगाहें बार-बार आसमान की ओर उठ रही हैं। कहीं से विमान की गड़गड़ाहट सुनाई देती है तो लोग तुरंत उसकी दिशा में देखने लगते हैं। हाथों में मोबाइल और कैमरे लिए लोग इस खास पल को अपने साथ सहेजने के लिए तैयार हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में हवाई प्रदर्शन को करीब से देखने का उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस बीच देशभक्ति गीतों की गूंज माहौल में जोश भर रही है। गीतों के साथ गंगा की लहरों और ऐतिहासिक घाटों का दृश्य आयोजन को खास बना रहा है। लोग आपस में विमानों के आने और उनके करतबों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ उत्सुकता बढ़ रही है कि कब लड़ाकू विमान आसमान में अपनी रफ्तार और हुनर दिखाएंगे।
काशी के लिए यह केवल हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि गंगा के ऊपर देश की हवाई ताकत और वायुसेना के शौर्य को देखने का अवसर है। नमो घाट पर जुटे लोगों की निगाहें अब आसमान पर हैं और सभी को उस पल का इंतजार है, जब विमानों की गर्जना के साथ एयर शो का रोमांच शुरू होगा।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-eyes-are-turned-toward-the-sky-along-th
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
Varanasi: काशी में 25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, गूंजेगा‘हर-हर महादेव''और‘जय श्री राम‘
काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 3 दिन का एयर शो: विंग्स ओवर गंगा में 22, 24 और 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य; 20 लाख ल...