वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का काम लगभग पूरा, दिसंबर में उद्घाटन की तैयारी
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को समेटे गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके उद्घाटन के लिए दो दिसंबर की तारीख प्रस्तावित है।
हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उद्घाटन से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 18 से 20 नवंबर के बीच वाराणसी पहुंचकर स्टेडियम का निरीक्षण कर सकते हैं।
संभावित दौरे के दौरान वह स्टेडियम में तैयार हो रही सुविधाओं, शेष निर्माण कार्यों और मैच आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। उनके निरीक्षण के बाद उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
डमरू की आकृति और सड़कों का काम अंतिम चरण में
स्टेडियम में काशी की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने के लिए डमरू की आकृति को विशेष रूप दिया जा रहा है। इससे जुड़े शेष निर्माण कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों और परिसर की अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने पर जोर है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-international-cricket-stadium-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम