वाराणसी में मंदिरों के चढ़ावे से बनेगी अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के मंदिरों में भगवान को अर्पित फूल अब कचरा नहीं बनेंगे, बल्कि उनसे अगरबत्ती, धूप, हवन सामग्री और हर्बल गुलाल जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कोमल सिंह की संस्था ईजी हेल्प नगर निगम के साथ मिलकर इस पहल को आगे बढ़ा रही है। करीब 110 मंदिरों से प्रतिदिन एक हजार किलो फूल-पत्तियां तीन ई-रिक्शा यानी पुष्प-रथों से एकत्र की जा रही हैं।
कोमल सिंह के अनुसार, शुरुआत 10 मंदिरों से हुई थी। एकत्र फूलों की छंटाई कर उन्हें प्राकृतिक तरीके से सुखाया जाता है। इसके बाद पीसकर पाउडर बनाया जाता है, जिससे अगरबत्ती, ड्राई स्टिक धूप और तुलसी पाउडर सहित उत्पाद तैयार किए जाते हैं। अनुपयोगी फूलों से जैविक खाद बनाने की योजना है। इस पहल से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 70 से 80 महिलाओं को रोजगार मिला है।
उन्हें हर माह आठ से दस हजार रुपये तक आय हो रही है। इससे धार्मिक अपशिष्ट को नदियों में जाने से रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, यह पहल आस्था, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण को जोड़ती है। तैयार उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-temple-flowers-recycled-into-i
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...