वाराणसी में ऑटो चालक सामान लेकर भागा, पुलिस ने सीसीटीवी से खोजकर बुजुर्ग दंपत्ति को लौटाया सामान
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुंबई से लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति का सामान लेकर भागे ऑटो चालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ लिया और सामान सकुशल वापस दिलाया।
जानकारी के अनुसार जौनपुर के डोभी थाना क्षेत्र के कुसुम्ही बजरंग नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र स्व. रामलाल यादव मुंबई से वाराणसी आ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे ककरमत्ता पेट्रोल पंप पर ऑटो में सीएनजी भरवाने के दौरान चालक उन्हें बिना बैठाए ही उनका सामान लेकर चला गया।
बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि ककरमत्ता पेट्रोल पंप और वाराणसी जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया।
पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़कर उससे सामान बरामद किया और बुजुर्ग दंपत्ति को सुपुर्द कर दिया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक चंद्रकांत गौतम, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अवनीश यादव, कांस्टेबल रंजीत राय रहे।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-auto-rickshaw-driver-fled-with-luggage-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक