वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर गंगा पूजन: वैदिक मंत्रों के बीच गंगा पूजन, प्रधानमंत्री की दीर्घायु की ...
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर नमामि गंगे की ओर से गंगा घाट पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मां गंगा को 76 मीटर लंबी चु
वैदिक मंत्रों के साथ हुई गंगा आरती
कार्यक्रम में ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया। आरती के दौरान ‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीत गूंजे। आरती के बाद लोगों को मिठाई बांटी गई। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए गए।
राजेश शुक्ला बोले- मां गंगा से मांगा आशीर्वाद
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सुभाष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पांडेय, लल्लन सिंह, महेंद्र तिवारी, निर्मल सिंह, अनीता सिंह सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-ganga-pujan-pm-modi-bir
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...