सोमवार, 7 सितंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में पिशाचमोचन कुंड का होगा सुंदरीकरण: CCTV कैमरे-लाइटें लगेंगे, ओपन जिम भी बनेगा; पितृपक्ष से पहले ...

वाराणसी में पिशाचमोचन कुंड का होगा सुंदरीकरण: CCTV कैमरे-लाइटें लगेंगे, ओपन जिम भी बनेगा; पितृपक्ष से पहले ...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी के पौराणिक पिशाचमोचन कुंड के संरक्षण और सुंदरीकरण को लेकर नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। रविवार दोपहर बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पिशाचमोचन कुंड समेत शहर के प्रमुख पौराणिक जलस्रोतों का निरीक्षण किया। कुंड की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की स

.

पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होने वाला है और पिशाचमोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के साथ कुंडों की साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जलस्रोतों के रखरखाव और चल रहे कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पिशाचमोचन, पितरकुंड और रामकुंड का लिया जायजा

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पिशाचमोचन कुंड के साथ पितरकुंड और रामकुंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वहां चल रहे निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों की जानकारी ली और जिन कामों में देरी हो रही है, उन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

नगर निगम की ओर से शहर के पुराने तालाबों, कुंडों और कुओं को संरक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जलस्रोतों की सफाई और पानी के शोधन के साथ उनके आसपास के परिसर को बेहतर बनाने का काम कराया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए CCTV और रोशनी

पिशाचमोचन कुंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कुंड के आसपास प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे शाम और रात के समय यहां आने वाले लोगों को परेशानी न हो।

आम लोगों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में ओपन जिम स्थापित करने की योजना भी है। इसके लिए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रामकुंड की दीवार और रेलिंग की होगी मरम्मत

रामकुंड परिसर में पहले क्षतिग्रस्त हुई दीवार की जगह मजबूत आरसीसी दीवार बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रेलिंग की मरम्मत और परिसर में पेंटिंग का काम कराने को कहा गया है।

पितरकुंड तालाब पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने, रेलिंग लगाने और पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने पर भी जोर दिया गया।

पितृपक्ष से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चुनौती

पिशाचमोचन कुंड धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है और पितृपक्ष के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में नगर निगम के सामने कुंड की सफाई, सुरक्षा और आसपास की सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने की चुनौती है।

अधिकारियों को अधूरे कार्यों में तेजी लाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पितृपक्ष के दौरान यहां आने वाले लोगों को व्यवस्थित माहौल मिल सकेगा।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-pishachmochan-kund-deve
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें