वाराणसी में पुलिस ने पकड़ी एक लाख की अवैध शराब: ऑटो से बनारस स्टेशन ले जा रहे थे, ट्रेन से पटना भेजने की थी...
वाराणसी में पुलिस ने पकड़ी एक लाख की अवैध शराब
वाराणसी में सिगरा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडों के 150 पाउच और 63 बोतलें शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 80 लीटर है।
यह कार्रवाई रात में लहरतारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा में सवार दोनों आरोपियों को संदिग्ध लगने पर रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध अंग्रेजी शराब मिली।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वे इस शराब को ऑटो रिक्शा से बनारस स्टेशन ले जा रहे थे और फिर ट्रेन के जरिए पटना भेजने की तैयारी में थे।
इस पूरे मामले की जानकारी एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने मीडिया को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/chhittupur-new-railway-loco-colony/ne
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक