वाराणसी में राष्ट्रीय पसमांदा समिति सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला से ब्लॉक स्...
राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष हमीदुल्लाह अंसारी।
लोहता वाराणसी में राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यह अभियान जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक चलाया जाएगा।
समिति के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हमीदुल्लाह अंसारी ने सभी जिला अध्यक्षों को अभियान में सक्रिय रहने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद ने भी पदाधिकारियों को जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक अभियान को व्यवस्थित तरीके से चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद बाबर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंदों और समाज के वंचित लोगों की सेवा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
समिति के मुताबिक, संगठन भाजपा के साथ मिलकर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष अपने-अपने इलाकों में स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे और ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/lohta-locality/news/varanasi-pm-modi-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...