बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

वाराणसी में सारनाथ - राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा रोड ट्रैफिक : महाप्रबंधक

वाराणसी में सारनाथ - राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा रोड ट्रैफिक : महाप्रबंधक
तस्वीर: Jagran

वाराणसी में सारनाथ - राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा रोड ट्रैफिक : महाप्रबंधक

वाराणसी में सारनाथ-राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा ट्रैफिक, यात्रियों को मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ और राजातालाब के बीच घोषित नई मेमू ट्रेन सेवा प्रारंभ होने से सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा। वहीं, दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कही। वह बुधवार को कैंट स्टेशन एवं काशी स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्य व यात्री सुविधा की समीक्षा करने पहुंचे थे।

अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस समेत तीन नई ट्रेनों के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इनमें शामिल सारनाथ - राजातालाब मेमू ट्रेन से दैनिक यात्रियों काफी फायदा मिलेगा। नई गाड़ियों के नियमित संचालन की अधिकारिक सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

इसके पहले महाप्रबंधक ने काशी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के कॉनकोर्स भवन तथा नए स्टेशन भवन की संरचना का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, भवन की संरचना तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्टेशन पुनर्विकास के अंतर्गत बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके उपरांत उन्होंने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-sarnath-to-rajatalab-memu-train-in-vara
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें