वाराणसी में सीवर और बरसाती पानी के जमाव से आजिज लोगों ने विधायक संग जीएम को बैठाया
News
वाराणसी में सीवर और बरसाती पानी के जमाव से आजिज लोगों ने विधायक संग जीएम को बैठाया
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
वाराणसी के खोजवा क्षेत्र में सीवर जाम और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ...और पढ़ें
वाराणसी में सीवर जाम और जलभराव से आक्रोशित जनता का प्रदर्शन, विधायक ने दिया समाधान का निर्देश।
HighLights
जागरण संवाददाता, वाराणसी। खोजवा पुस्तकालय गली से गुरुधाम राम मंदिर तक हुए सीवर जाम के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब कई दिनों से दाहाचौक तिराहे से गुरुधाम और कश्मीरीगंज से गुरुधाम चौराहे तक सीवर जाम होने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों का कहना था कि बरसाती व सीवर के अवजल से पूरा क्षेत्र लबालब भरा है। स्थानीय विधायक व जल कल विभाग शिकायतों को अनसुनी कर देता है। सुबह से दोपहर तक लोग रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान जीएम जलकल और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी आए। लोगों ने उन्हें पूरी गली में घुमा कर दाहा चौक पर बैठा दिया और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी करने लगे।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा - 'ब्रेस्ट कैंसर चेकअप में काशी ने बनाया रिकार्ड'
जनता के धरने के बाद खोजवां राम मंदिर के बगल की गली में नई सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने का निरीक्षण करते क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव। - जागरण
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वहां उपस्थित जलकल के अधिकारियों को डांटा भी और तत्काल सीवर सफाई का निर्देश दिया। जनता के धरने के बाद खोजवां राम मंदिर के बगल की गली में नई सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे और जनता के गुस्से से अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि जनहित के विषयों पर ध्यान दें।
कार्य समाप्त होने तक बैठा रहूंगा : सौरभ
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे अनुरोध पर जनता ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। मैं खुद वहीं बैठ गया। मैंने जलकल व जलनिगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और सीवर जाम की समस्या का तत्काल हल करने का निर्देश दिया। मैं तबतक क्षेत्र में बैठा रहूंगा जबतक पूरा जलजमाव समाप्त नहीं हो जाता।
खबरें और भी
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-people-sat-gm-with-mla-after-sewer-and-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
बनारस के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानेंगे सीएम योगी, करेंगे हवाई निरीक्षण
सीपी, डीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रोपवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजी गई पीएमओ, इस महीने काशी को मिलेगी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन