सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

वाराणसी में विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी का जन्मदिन कार्यक्रम: झंझौर मंदिर में जुटे ग्रामीण और भाजपा कार्य...

वाराणसी में विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी का जन्मदिन कार्यक्रम: झंझौर मंदिर में जुटे ग्रामीण और भाजपा कार्य...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी में भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के झंझौर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान विश्व

कार्यक्रम में भाजपा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के अलावा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। भगवान विश्वकर्मा की पूजा और आहुति के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद व मिष्ठान वितरित किया गया।

रविशंकर सिंह ने किया अतिथियों का अभिनंदन

कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों के साथ भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान रविशंकर सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के विकास और नवनिर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद और मिष्ठान बांटा गया।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/jhanjhor-varanasi-vishwakarma-ja
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें