सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी SAI NCOE के कमलजीत को एशियन गेम्स में स्वर्ण: 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित डबल में मिली उपलब्धि, स...

वाराणसी SAI NCOE के कमलजीत को एशियन गेम्स में स्वर्ण: 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित डबल में मिली उपलब्धि, स...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी SAI NCOE सिगरा के शूटर कमलजीत ने एशियन गेम्स में जीता मिक्सड 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक।

हरियाणा के रहने वाले और वाराणसी में चार महीना पहले सिगरा स्टेडियम में शुरू हुए SAI NCOE सेंटर के शूटर कमलजीत ने 20 वें एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। कमलजीत की इस उपलब्धि के बाद से SAI सेंटर में जश्न का माहौल है। कमलजीत और उनकी सह खिलाड़ी सुरुचि

20वें एशियाई खेल 2026, आइची-नागोया, जापान में चल रहे हैं। जहां भारत के शूटरों ने भारत को दूसरी स्वर्णिम सफलता दिलाई है।

वाराणसी में जुलाई के महीने में हुआ था कमलजीत का NCOE में सेलेक्शन

7 जुलाई को हुआ था वाराणसी के लिए चयन

सिगरा SAI NCOE के डिप्टी डायरेक्टर शुभांशु द्विवेदी ने बताया - भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कमलजीत ने महिला शूटर सुरूची इंदर सिंह के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 अंकों के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम ने कोरिया गणराज्य और ईरान की टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कमलजीत 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हैं । और उन्हें 7 जुलाई 2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, (SAI NCOE) सिगरा में शामिल किया गया था।

20 एशियन गेम्स में बिखेरी स्वर्णिम चमक।

जूनियर प्रतिस्पर्धा में जीत चुके हैं पदक

शुभांशु ने बताया - कमलजीत कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें 2025 की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व चैंपियनशिप भी है। जिसमें उन्होंने रजत पदक जीता। प्रथम अंतरराष्ट्रीय जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2023 तथा चीन के हांगझोऊ में 18 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व कप में भी हिस्सा लिया था।

सिगरा SAI NCOE के डिप्टी डायरेक्टर शुभांशु द्विवेदी ने दी जानकारी।

अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे कमलजीत

शुभांशु ने बताया - कमलजीत के वाराणसी लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों में भी जोश की लहर है और अन्य खिलाड़ी बॉक्सिंग, कुश्ती, फेंसिंग ये सभी अलग जोश में नजर आ रहे हैं। ये उपलब्धि वाराणसी SAI NCOE के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/kamaljeet-sai-varanasi-gold-meda
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें