गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के लिए डेली सुपरफास्ट MEMU ट्रेन को मंजूरी, 3 घंटे का सफर और 5 स्टेशनों पर स्टॉपेज

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक शहरों वाराणसी और प्रयागराज के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है. रेलवे प्रशासन ने वाराणसी और प्रयागराज रामबाग (Prayagraj Rambag) के बीच नई MEMU ट्रेन को मंजूर किया है. ट्रेन नंबर 65123/65124 मेमू ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज रामबाग और फिर वापस वाराणसी के लिए संचालित होगी. इसे रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है.

वाराणसी और प्रयागराज के बीच बड़ी संख्या में व्यापारी, नौकरीपेशा वाले लोग, छात्र और आम लोग रोजाना यात्रा करते हैं. सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक और बसों के मुकाबले ट्रेन का सफर हमेशा से किफायती और सुगम माना जाता है. इस नई मेमू ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत होगी. साथ ही यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

ट्रेन नंबर 65123/65124 वाराणसी - प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन शेड्यूल

ट्रेन नंबर 65123 वाराणसी - प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन सुबह 7 बजे से वाराणसी से रवाना होगी और करीब 3 घंटे के सफर के बाद सुबह 9.50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. वहीं ट्रेन नंबर 65124 प्रयागराज रामबाग - वाराणसी मेमू ट्रेन वापसी में रामबाग से शाम 18.00 बजे रवाना होकर रात 20.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 65123/65124 वाराणसी - प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन स्टॉपेज

वाराणसी - प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन 3 घंटे के सफर में 5 स्टेशनों पर रुकने वाली है. इसमें राजा तालाब, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास और झूंसी स्टेशन शामिल हैं. इस ट्रेन का रखरखाव औंड़िहार में होगा.

इस रूट पर नई मेमू ट्रेन के संचालन से रास्ते के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ने का फायदा मिलेगा. वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के बीच मौजूदा समय में 65111/65112 मेमू ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन का सफर 3 घंटे से ज्यादा है और 21 स्टेशनों पर रुकती है. जबकि नई मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 65123/65124) केवल 5 स्टेशनों पर रुकेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस मेमू ट्रेन का पूरा टाइम टेबल, परिचालन तारीख विस्तृत घोषणा की जाएगी.

यह भी पढ़ें | वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, यूपी, राजस्थान, गुजरात में होंगे 13 स्टॉपेज, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें | वाराणसी सिटी से राजा तालाब के लिए 4 जोड़ी MEMU ट्रेन मंजूर, 55 मिनट का सफर, जानें किसे होगा फायदा

स्रोत: यह सामग्री NDTV India द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://ndtv.in/utility-news/varanasi-to-prayagraj-rambagh-daily-memu-train-approved-3-hou
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें