गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी से राजा तालाब के बीच चलेंगी 8 नई मेमू ट्रेनें, सुबह 5:15 बजे पहली सेवा; देखें पूरा टाइमटेबल

वाराणसी से राजा तालाब के बीच चलेंगी 8 नई मेमू ट्रेनें, सुबह 5:15 बजे पहली सेवा; देखें पूरा टाइमटेबल
तस्वीर: Prabhat Khabar

Varanasi MEMU Train: सुबह काम पर निकलना हो, पढ़ाई के लिए शहर पहुंचना हो या रोजाना आने-जाने में समय बचाना हो, तो वाराणसी और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. वाराणसी सिटी से राजा तालाब के बीच अब रोजाना चार जोड़ी नई मेमू ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिल गई है. इससे यात्रियों को दिन के अलग-अलग समय पर सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे. रेलवे बोर्ड ने इन सेवाओं के संचालन को हरी झंडी दे दी है. हालांकि, ट्रेनों के नियमित परिचालन की शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

12 कोच की होंगी सभी मेमू ट्रेनें, चार स्टेशनों पर भी रुकेंगी

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के अनुसार, वाराणसी सिटी से राजा तालाब के बीच चार जोड़ी यानी कुल आठ मेमू सेवाएं प्रतिदिन चलेंगी. वाराणसी सिटी से राजा तालाब के लिए ट्रेन नंबर 65135, 65137, 65139 और 65141 निर्धारित की गई हैं. वहीं, वापसी में राजा तालाब से वाराणसी सिटी के लिए 65136, 65138, 65140 और 65142 चलेंगी. सभी ट्रेनों में 12 कोच की मेमू रेक होगी. इनका रखरखाव औंड़िहार में किया जाएगा.

सुबह 5:15 बजे रवाना होगी पहली ट्रेन, जानें समय

वाराणसी सिटी से राजा तालाब के लिए पहली मेमू ट्रेन सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और सुबह 6:15 बजे राजा तालाब पहुंचेगी. दूसरी ट्रेन सुबह 7:45 बजे, तीसरी सुबह 9:10 बजे और चौथी शाम 4 बजे चलेगी. वापसी में राजा तालाब से पहली ट्रेन सुबह 6:55 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 10:50 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 5:25 बजे भी ट्रेन मिलेगी. इस रूट पर यात्रा में लगभग 55 मिनट से 1 घंटा 10 मिनट तक लगेंगे.

वाराणसी जंक्शन, बनारस और हरदत्तपुर में भी ठहराव

नई मेमू सेवाएं वाराणसी सिटी और राजा तालाब के बीच वाराणसी जंक्शन, बनारस, भूलनपुर हाल्ट और हरदत्तपुर स्टेशन पर रुकेंगी. इससे इन स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा. खासकर रोजाना काम, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे.

अभी तय नहीं हुई शुरुआत की तारीख

रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को सुविधाजनक तारीख से शुरू करने का निर्देश दिया है. जरूरत पड़ने पर पहली सेवा को विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा सकता है. बाद में इसे नियमित रेक से जोड़ा जा सकेगा. फिलहाल, परिचालन शुरू होने की तारीख घोषित नहीं हुई है. इसके अलावा, बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच भी रोजाना चलने वाली नई मेमू ट्रेन नंबर 65123/65124 को मंजूरी दी गई है. यह ट्रेन राजा तालाब स्टेशन पर भी रुकेगी.

वाराणसी सिटी से राजा तालाब का टाइमटेबल

स्टेशन65135651376513965141वाराणसी सिटी05:1507:4509:1016:00वाराणसी जंक्शन05:30–05:3208:00–08:0509:28–09:3016:13–16:15बनारस05:43–05:4508:15–08:1709:40–09:4216:28–16:30भूलनपुर हाल्ट05:50–05:5108:22–08:2309:50–09:5116:35–16:36हरदत्तपुर05:58–06:0008:29–08:3009:57–09:5816:43–16:45राजा तालाब06:1508:4510:1017:05

राजा तालाब से वाराणसी सिटी का टाइमटेबल

स्टेशन65136651386514065142राजा तालाब06:5510:5013:0017:25हरदत्तपुर07:03–07:0410:58–10:5913:10–13:1117:38–17:40भूलनपुर हाल्ट07:09–07:1011:05–11:0613:17–13:1817:46–17:47बनारस07:22–07:2711:15–11:1713:28–13:3018:00–18:05वाराणसी जंक्शन07:40–07:4311:30–11:3313:43–13:4518:18–18:20वाराणसी सिटी08:0011:4514:0518:35

नोट: ऊपर दिया गया टाइमटेबल उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. नई मेमू सेवाओं के परिचालन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

स्रोत: यह सामग्री Prabhat Khabar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/varanasi-city-raja-talab-8-new-memu-trai
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें