सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
शिक्षा

वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा होंगे भाजपा प्रत्याशी

वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा होंगे भाजपा प्रत्याशी
तस्वीर: bhadainimirror.com

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। मंगलवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने वाराणसी खंड स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह पर दांव खेला है, जबकि वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. प्रमोद मिश्रा को मैदान में उतारा है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है।

आयुक्त कार्यालय में नामांकन व्यवस्था

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है, जो 6 अक्तूबर तक चलेगी। प्रशासन की ओर से सुचारू रूप से नामांकन संपन्न कराने के लिए आयुक्त कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है:

वाराणसी MLC चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल:

चुनावी प्रक्रियानिर्धारित तिथिनामांकन की शुरुआत 29 सितंबर 2026 नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026 नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर 2026 नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर 2026 मतदान (Voting) 23 अक्तूबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक) मतगणना (Counting) 27 अक्तूबर 2026

प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के बीच प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं।

स्रोत: यह सामग्री bhadainimirror.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://bhadainimirror.com/up/up-mlc-election-2026-kedarnath-singh-from-varanasi-graduate/
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें