वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का बुलंदशहर में स्वागत: पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर युवाओं ने किया वृक्षारोपण
बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा' मंगलवार शाम 4 बजे बुलंदशहर पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
सिकंदराबाद में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा बुलंदशहर नगर में आई, जहां अलग-अलग जगहों पर मंच बनाकर युवाओं का अभिनंदन किया गया।
नगर के काला आम स्थित मलका पार्क में एक खास कार्यक्रम हुआ। इसमें यात्रा में शामिल युवाओं और भाजपा नेताओं ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए पौधे लगाए।
यह सेवा पखवाड़ा पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू हुआ है और 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देश भर में कई सामाजिक कार्यक्रम हो रहे हैं। 10 रूटों पर चल रही यह यात्राएं 7 अक्टूबर को काशी या वडनगर में खत्म होंगी। यह यात्रा युवाओं द्वारा चलाई जा रही है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/bulandshahar/news/bulandshahr-varanasi-vadnaga
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...