वाराणसी-वडनगर तक 10 राज्यों को जोड़ेगी बाइक यात्रा: यात्रा में शामिल होंगे 1000 युवा, भाजयुमो ने लांच की टी-...
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के को देश के युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए युवा मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा। युवा बाइक यात्रियों के लिए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष न
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का आगाज 17 सितंबर को काशी और वड़नगर से करेगा। 7 अक्टूबर तक चलने वाली यह यात्रा एक साथ दो दिशाओं वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर में निकलेगी। देश के विभिन्न हिस्सों से 1,000 से अधिक युवा सेवा यात्री इसमें शामिल होंगे।
सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा से लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने बाइक यात्रा का कार्यक्रम साझा किया। बताया कि यह सेवा यात्रा उसी जीवन दर्शन को युवा शक्ति के संकल्प में बदलने का प्रयास है।
वडनगर प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, संघर्ष और प्रारंभिक जीवन की प्रेरणा का प्रतीक है, जबकि वाराणसी उनके वर्तमान लोकसभा क्षेत्र और जनसेवा के महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतीक है। इन दोनों स्थानों को सेवा के माध्यम से जोड़ना प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को युवा शक्ति के संकल्प से जोड़ने का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि यात्रा 20 अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरेगी। इन मार्गों का नाम भारत की पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया है। दोनों दिशाओं में चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। इस दौरान युवा केवल यात्रा पूरी करने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रत्येक पड़ाव को सामाजिक सरोकार और सेवा गतिविधियों से जोड़ेंगे।
देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचेंगे सेवा यात्री डॉ. हेमांग जोशी ने बताया कि यात्रा में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से युवा शामिल होंगे। अलग-अलग भाषाओं, क्षेत्रों और संस्कृतियों से आने वाले ये युवा एक साथ सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करेगी।
लगभग 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा यात्री स्थानीय समाज से सीधे जुड़ेंगे। वृक्षारोपण एवं सेवा वाटिका, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, साधु-संत सम्मान, सफाई कर्मचारियों का सम्मान, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।
स्वागत फूल-मालाओं से नहीं, सेवा और स्वच्छता से होगा। ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल भी शुरू की गई है। इसके अंतर्गत सेवा यात्रियों के किसी स्थान पर पहुंचने से दो दिन पहले स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
नदियों के जल से जुड़ेगा काशी और वडनगर यात्रा में आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए पवित्र नदियों के जल को भी महत्वपूर्ण प्रतीक बनाया गया है। वडनगर से वाराणसी आने वाले सेवा यात्री गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। वाराणसी से जाने वाले वडनगर के श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ इसी विचार को देश के युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के लिए विशेष अभियान टी-शर्ट को लॉन्च की गई।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौड़, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-vadnagar-seva-yatra-bjy
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...