वायु सेना का शौर्य देखने काशी आएंगे पीएम मोदी! एयर शो की CM योगी ने परखीं तैयारियां
Oct 03, 2026 06:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो प्रस्तावित है। 25 अक्टूबर को मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी संभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा कर भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।
अक्टूबर में काशी आ सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा किनारे भारतीय वायुसेना के शौर्य और सामर्थ्य का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक भव्य एयर शो प्रस्तावित है। 25 अक्टूबर को मुख्य समारोह आयोजित किए जाने की योजना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी संभावित बताई जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयर शो की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
एयर शो में पीएम मोदी के आने की संभावना
बैठक में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ वाराणसी के जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और पूरी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दर्शक दीर्घा, ग्रैंड स्टैंड, विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित क्षेत्र, मीडिया एरीना, प्रवेश और निकास मार्ग तथा सुरक्षा जांच केंद्र से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
एयर शो की तैयारियों का निरीक्षण किया
नमो घाट के अलावा गंगा के तटवर्ती इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए क्षेत्रों को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर शो को लेकर आम लोगों में उत्सुकता है और बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंच सकते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को पहले से मजबूत करना जरूरी है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों को स्पष्ट और सुगम बनाया जाए। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता और सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Quizसवाल 1/5
‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ की शुरुआत किसने की थी?
खेलें और Coins जीतेंएयर शो में भारी भीड़ आने की संभावना
मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर शो के दौरान नमो घाट के साथ काशी के अन्य प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भी भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए घाटों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और पार्किंग के लिए एकीकृत कार्ययोजना तैयार की जाए। जल और थल मार्ग से लोगों की आवाजाही को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराने को भी कहा गया है। इससे जरूरत पड़ने पर संबंधित टीमें तत्काल समन्वय के साथ कार्रवाई कर सकेंगी।
आपसी समन्वय पर जोर दे अधिकारी- योगी
योगी ने वाराणसी मंडल के सभी जिलाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में आवश्यक मानव संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया जाए। भारतीय वायुसेना, प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Hindi NewsUP Newsवायु सेना का शौर्य देखने काशी आएंगे PM मोदी!एयर शो की CM योगी ने परखीं तैयारियां
See Less
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/pm-modi-to-visit-kashi-to-witness-air-force-pr
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...