सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने काशी क्षेत्र में बनाए 71 विधानसभा प्रभारी

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने काशी क्षेत्र में बनाए 71 विधानसभा प्रभारी
तस्वीर: Tarun Mitra

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय से मोहर लगने के बाद शुक्रवार को काशी क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्राें के लिए 71 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी हुई। सूची जारी होने के साथ ही विधानसभा प्रभारी को उनके क्षेत्र में पहुंचने और विधानसभा चुनाव में लग जाने के निर्देश भी दे दिए गए।

ताज़ा हिंदी समाचार

भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक विधानसभा में एक विधानसभा प्रभारी बनाती आई है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी एक-एक विधानसभा क्षेत्र पर अपनी पैनी नजर रखेगी।

विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने ऊपर के प्रभारियों को रिपोर्ट करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तालमेल बैठाकर आगे बढ़ेंगे। वही, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल स्वयं भी काशी क्षेत्र में पूरी तरह से डटे हुए हैं।

स्रोत: यह सामग्री Tarun Mitra द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.tarunmitra.in/state/uttar-pradesh/assembly-elections-bjp-made-71-assembly-in-c
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें