सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

विश्व पर्यटन दिवस: काशी में पर्यटकों का स्वागत, गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प; संस्कृति-परंपरा-पर्यटन का समागम

विश्व पर्यटन दिवस: काशी में पर्यटकों का स्वागत, गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प; संस्कृति-परंपरा-पर्यटन का समागम
तस्वीर: Amar Ujala

विश्व पर्यटन दिवस: काशी में पर्यटकों का स्वागत, गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प; संस्कृति-परंपरा-पर्यटन का समागम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 27 Sep 2026 10:26 AM IST

विश्व पर्यटन दिवस पर दशाश्वमेध घाट के पास जीएटीजीए ने पर्यटकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं नमो घाट पर नमामि गंगे ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर निर्मलीकरण का संकल्प दिलाया। आयोजकों ने कहा कि स्वच्छ नदियां पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ स्थानीय रोजगार और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं।

वाराणसी में घाट की तरफ जा रहे पर्यटकों का ऐसे हुआ स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को वाराणसी में पर्यटकों के स्वागत और गंगा स्वच्छता को लेकर विभिन्न आयोजन हुए। गवर्नमेंट एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड्स एसोसिएशन (जीएटीजीए) की ओर से दशाश्वमेध घाट के पास पर्यटकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने पर्यटकों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं और काशी की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूक किया।





यह देखकर पर्यटकों ने भी स्वागत करने वालों से कहा- वंडरफुल काशी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महासचिव धर्मेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य अमन चौधरी व अविनाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अतनु बनर्जी मौजूद रहे।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/world-tourism-day-tourists-welcomed-in-ka
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें