सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी, वाराणसी में 14 अक्टूबर से बीजेपी प्रभारियों का होगा महामंथन

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी, वाराणसी में 14 अक्टूबर से बीजेपी प्रभारियों का होगा महामंथन
तस्वीर: TV9 Hindi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के बीजेपी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने विधानसभा विस्तार और प्रभारी की अहम बैठक बुलाई है. मिली जानकारी के अनुसार पार्टी 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी में यह बैठक करने जा रही है. इस बैठक में काशी और गोरक्ष प्रांत के विधानसभा प्रभारी और विस्तार को की बैठक बुलाई गई है.

संख्या के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माने जाने वाले काशी प्रांत और गोरक्ष प्रांत में 142 विधानसभा सीट है. यहां के लगभग 266 विधानसभा विस्तारक और प्रभारी इस बैठक में शामिल होंगे. हालांकि पार्टी की ओर से सभी सीटों को लेकर के रणनीति बनाई जाएगी लेकिन जानकार बता रहे हैं की पार्टी का मुख्य फोकस इनमें से 133 सीटों पर होगा.

किस पर है बीजेपी का फोकस?

जानकारी के मुताबिक, बैठक का मूल एजेंडा शक्ति केंद्र और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क और समन्वय के साथ साथ हर एक बूथ/शक्ति केंद्र स्तर पर सर्वसमाज बैठक रहेगा. गौरतलब है कि बीजेपी चुनाव में उत्तर प्रदेश में 43 बिरादरियों के बीच सर्व समाज बैठक करने पर फोकस करेगी.

बीजेपी की ये बैठक राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष पार्टी, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है. 14 तारीख की शाम को शुरू होने वाली यह बैठक 15 तारीख की शाम तक चलेगा और बैठक में कुल मुख्य 6 सत्र होंगे. इन सत्रों में विधानसभा प्रभारी और विस्तार को कार्यकर्ताओं को मोबिलाइज करने केंद्र सरकार और योगी सरकार के द्वारा किए गए कामों और चुनावी मुद्दों को लेकर के चर्चा और मंथन किया जाएगा.

त्योहारों के बाद नेताओं का यूपी में शुरू होगा प्रवास

इन दोनों क्षेत्र में 142 सीटें हैं जिसमें काशी प्रांत में 71 और गोरक्ष प्रांत में 62 सीटों पर मुख्य फोकस पार्टी करेगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि त्योहारों के बाद बड़े नेताओं का प्रवास प्रदेश में शुरू हो जाएगा. सूत्रों का कहना है कि नवंबर मध्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के विभिन्न बड़े नेताओं का प्रवास उत्तर प्रदेश में शुरू होगा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि बड़े नेताओं के प्रवास के पहले पार्टी अपना जमीनी होमवर्क पूरा कर लेना चाहती है ताकि चुनावी माहौल बेहतर तरीके से बनाया जा सके और इसका आगामी विधानसभा में पार्टी फायदा उठा सके.

Amod Rai

21 सालों से राजनीतिक, सामाजिक और पॉलिसी संबंधित विषयों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव। लगातार 2 दशक से बीजेपी, संघ परिवार, संसद और केंद्र सरकार की खबरों पर विशेष निगाह

स्रोत: यह सामग्री TV9 Hindi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.tv9hindi.com/elections/assembly-election/up-election-2026-bjp-ground-strategy-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें