बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

यूपी में बनारस-प्रयागराज के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन, 5 स्टेशनों पर ठहराव, जानें टाइमिंग और रूट

यूपी में बनारस-प्रयागराज के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन, 5 स्टेशनों पर ठहराव, जानें टाइमिंग और रूट
तस्वीर: Prabhat Khabar

बनारस और प्रयागराज के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! नई मेमू ट्रेन को मंजूरी मिल गई है. जानें कब शुरू होगी और किन स्टेशनों पर रुकेगी.

UP Railway News: उत्तर प्रदेश में बनारस और प्रयागराज के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई मेमू ट्रेन चलाने की मंजूरी दी गई है. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 65123/65124 के परिचालन को स्वीकृति दी है. नई ट्रेन बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच चलेगी और रास्ते में पांच स्टेशनों पर रुकेगी. बनारस से प्रयागराज रामबाग पहुंचने में इसे 2 घंटे 50 मिनट लगेंगे. हालांकि, ट्रेन के परिचालन की शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

सुबह 7 बजे बनारस से खुलेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के अनुसार, ट्रेन संख्या 65123 बनारस से रोजाना सुबह 7 बजे रवाना होगी और सुबह 9:50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 65124 प्रयागराज रामबाग से शाम 6 बजे खुलेगी और रात 8:30 बजे बनारस पहुंचेगी. इस तरह बनारस से प्रयागराज की यात्रा में 2 घंटे 50 मिनट और वापसी में 2 घंटे 30 मिनट लगेंगे.

इन 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई मेमू ट्रेन बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच पांच स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें राजा तालाब, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास और झूंसी शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने 17 अगस्त को हुई टाइमटेबल बैठक के आधार पर ट्रेन को मंजूरी दी है. ट्रेन के रखरखाव की व्यवस्था औंड़िहार जंक्शन में की जाएगी. हालांकि, बीच के स्टेशनों पर ट्रेन के पहुंचने और खुलने का समय अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है.

मौजूदा मेमू के मुकाबले कम समय लगेगा

फिलहाल बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच 65111/65112 नंबर की मेमू ट्रेन चलती है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन बनारस से प्रयागराज रामबाग पहुंचने में करीब 3 घंटे 25 मिनट और वापसी में करीब 3 घंटे 20 मिनट लेती है. मौजूदा मेमू 21 स्टेशनों पर रुकती है, जबकि नई ट्रेन के पांच निर्धारित ठहराव होंगे. इस कारण नई मेमू से एक तरफ की यात्रा में करीब 35 से 50 मिनट तक की बचत होने की संभावना है.

जल्द शुरू हो सकती है सेवा, तारीख का इंतजार

रेलवे बोर्ड ने नई मेमू को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है. जरूरत पड़ने पर इसकी पहली सेवा विशेष ट्रेन के रूप में भी चलाई जा सकती है, जिसे बाद में नियमित रेक से जोड़ने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा, रेलवे बोर्ड ने मौजूदा मेमू ट्रेन संख्या 65111/65112 को औंड़िहार जंक्शन तक विस्तारित करने की भी मंजूरी दी है. हालांकि, इस विस्तार का नया टाइमटेबल और नई मेमू के नियमित परिचालन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन का टाइमटेबल

ट्रेन नंबरस्टेशनआगमनप्रस्थान65123बनारस—सुबह 7:00 बजे65123प्रयागराज रामबागसुबह 9:50 बजे—65124प्रयागराज रामबाग—शाम 6:00 बजे65124बनारसरात 8:30 बजे—

ट्रेन से जुड़ी अन्य जानकारी:

  • परिचालन: रोजाना
  • ठहराव: राजा तालाब, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास और झूंसी
  • बनारस से प्रयागराज रामबाग तक यात्रा का समय: 2 घंटे 50 मिनट
  • प्रयागराज रामबाग से बनारस तक यात्रा का समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • रखरखाव: औंड़िहार जंक्शन
  • शुरुआत की तारीख: अभी घोषित नहीं

नोट: बीच के पांच स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय उपलब्ध नहीं है.

Must Read: UP Electricity: यूपी में फिर लौट सकता है बिजली का पुराना सिस्टम, मीटर से फॉल्ट तक उपकेंद्र पर मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

स्रोत: यह सामग्री Prabhat Khabar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/up-banaras-prayagraj-rambagh-new-memu-tr
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें