Wednesday, 4 November 2026 𝕏 Feed RSS Source policy हिन्दी
BanarasLive LIVE
News from Kashi and Purvanchal
हिन्दी
Varanasi

मोदी ने वाराणसी में एयर शो देखा - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने वाराणसी में एयर शो देखा - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar
Photo: Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने नमो घाट पर भारतीय वायु सेना का एयर शो देखा। इस एयर शो में एक सौ विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एयर शो देखा। इस दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए। सी-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हॉक विमान एक साथ उड़ान भरते हुए मंच के ऊपर से गुजरे।

इस एयर शो का आयोजन भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर किया गया है। इस दौरान करीब 15 लाख लोगों ने वायु सेना की ताकत देखी। इसे ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम दिया गया था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूपापुर में एक सौ करोड़ रुपए की अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन से करीब सात किलोमीचर का रोड शो किया और नमो घाट पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी मिर्जा मुराद स्थित खोचवां गांव के पास अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करने पहुंचे। इस यूनिट में करीब एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Source: This material was published by Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar — full credit belongs to the original publisher.
Original link: https://www.nayaindia.com/news/pm-modi-watched-an-air-show-in-varanasi/523646.html
If you are the publisher of this material and would rather it were not here, write to info@banaraslive.com.

Read also