अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
Varanasi News: वाराणसी घूमने जाने वालों और शहर में रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए महंगे साधनों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. शहर में पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम शुरू हो गया है, जिसके तहत लोग किराए पर साइकिल और ई-साइकिल ले सकेंगे. खास बात यह है कि 30 मिनट के लिए साइकिल का किराया सिर्फ 15 रुपये और ई-साइकिल का 30 रुपये रखा गया है. इसके लिए शहर में कई स्टेशन बनाए गए हैं और बुकिंग Smart Bike ऐप से होगी. जानिए, यह सुविधा कहां-कहां मिलेगी और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब लोग किराए पर साइकिल और ई-साइकिल लेकर शहर में घूम सकेंगे. इसके लिए नगर निगम ने पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम की शुरुआत की है. इस सुविधा से स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा. लोग कम खर्च में एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे. इसके लिए शहर के कई इलाकों में स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से किराए पर साइकिल और ई-साइकिल ली जा सकती हैं. चंडीगढ़, हैदराबाद, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में यह सुविधा पहले से चल रही है. अब इसी तर्ज पर वाराणसी में भी इसे शुरू किया गया है.
वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम से शहर के वातावरण को साफ रखने में मदद मिलेगी. लोग भीड़भाड़ से बचकर आसानी से इस ऐतिहासिक और पौराणिक शहर में घूम सकेंगे. इस सुविधा का मकसद लोगों को आने-जाने का एक आसान और कम खर्च वाला विकल्प देना है.
शहर में कई जगह बनाए गए साइकिल स्टेशन
पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम के लिए वाराणसी में कई जगह स्टेशन बनाए गए हैं. इनमें सिगरा, कचहरी, बनारस क्लब, गुरुधाम, रविंद्रपुरी, इंग्लिशिया लाइन, कैंटोनमेंट और बीएचयू शामिल हैं. इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी स्टेशन बनाने की योजना है. इस सुविधा को दो अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा. नगर आयुक्त के मुताबिक, इसके तहत 300 से ज्यादा साइकिल और ई-साइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी.
Smart Bike ऐप से कर सकेंगे बुकिंग
साइकिल और ई-साइकिल लेने के लिए लोगों को Smart Bike ऐप का इस्तेमाल करना होगा. नगर आयुक्त ने बताया कि यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इसके जरिए लोग अपनी जरूरत के हिसाब से साइकिल बुक कर सकते हैं. इस सुविधा में 30 मिनट के लिए सामान्य साइकिल लेने पर 15 रुपये किराया देना होगा. वहीं, ई-साइकिल के 30 मिनट का किराया 30 रुपये तय किया गया है.
GPS से होगी साइकिल की निगरानी
इस सुविधा के तहत मिलने वाली साइकिल और ई-साइकिल में GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है. इन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से भी जोड़ा गया है. इससे हर साइकिल पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी. वहीं, ई-साइकिल की खास बात यह है कि एक बार चार्ज करने पर यह 40 किलोमीटर तक चल सकती है.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer...
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
November 02, 2026, 16:56 IST
मूल लिंक: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/varanasi-how-to-book-rental-cycle-and-e-bike-i
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'
'SIR पर फैलाया जा रहा भ्रम', वाराणसी से बीजेपी का विपक्ष पर वार