वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एसआइआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। कांग्रेस के 2014 से 19 फरवरी 2025 तक कांग्रेस 56 चुनाव हार चुकी है। हम इसे 56 टिकुली कहते हैं। यही 56 टिकुली माथे पर लगा कर राहुल गांधी और कांग्रेस घूम रही है।
उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में पिछले 10 से 40 वर्ष से सत्ता में नहीं होने का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस एसआइआर के कारण नहीं अपने कर्मों और कुकर्मों के कारण हार रही है। संबित पत्र सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में भ्रम, झूठ को फैलाकर अराजकता का वातावरण बना कर रिजिम चेंज करना चाहती है। अब तक देश में हुए 12 एसआइआर में दस कांग्रेस के कार्यकाल में हुए।
हमारे कार्यकाल में तो 2003 और 2025 में हुए। 2025 की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने 13 करोड़ नाम काटने के आरोपों का भी एक-एक कर जवाब दिया। कहा कि एसआइआर चार तरीके से नाम कटता हैं। पहला अब्सेंट जिसमें तीन करोड़ लोगों के नाम काटे।
दूसरा है शिफ्टेड जिसमें 12 करोड लोगों के नाम कटे जिसमें बाद में 6 करोड लोग शिफ्टेड वाले आ गए। इसी प्रकार 2.8 करोड़ लोग जिनकी मृत्यु हो गई। एक करोड़ नाम डुप्लीकेट थे अर्थात् एक से अधिक जगह उनका नाम था जिस कारण वहकटे। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में पहले मृतक के नाम पर छापा वोट पड़ता था। क्या हम मृतक लोगों का छापा वोट पढ़ने दे।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-speaking-in-varanasi-bjp-spokesperson-s
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
'SIR पर फैलाया जा रहा भ्रम', वाराणसी से बीजेपी का विपक्ष पर वार