बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी गोली, एक दबोचा गया

असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी गोली, एक दबोचा गया
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के आशुतोष नगर में असलहा तस्करों ने सिपाही अमित शुक्ला को गोली मार दी। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया और वे खतरे से बाहर हैं। घटना के चार घंटे के भीतर लौटूबीर में पुलिस मुठभेड़ के बाद राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दूसरा आरोपी अंजनी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नरिया-सुंदरपुर मार्ग पर स्थित आशुतोष नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे हौसलाबुलंद असलहा तस्करों ने लंका थाने के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मार दी। एक गोली अमित की कोहनी के पास लगी, जबकि दूसरी पेट को सामने से पार करते निकल गई। गोली के कुछ टुकड़े पेट में फंस गए हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के चार घंटे के अंदर पुलिस ने लौटूबीर (लंका) में हुई मुठभेड़ में एक तस्कर राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर आशुतोष नगर में किसी को असलहा सप्लाई करने वाले हैं। इस पर लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही 38 वर्षीय अमित शुक्ला समेत चार पुलिसकर्मी सादे वेश में पहुंचे। अमित शुक्ला और एक अन्य सिपाही आगे जबकि दो सिपाही पीछे कवर के लिए थे। अमित शुक्ला और एक सिपाही ने दो तस्करों को दबोच लिया। इस दौरान एक ने अमित पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद दोनों तस्कर भाग निकले।

मुठभेड़ में एक तस्कर गिरफ्तार

इधर साथी पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी और घायल सिपाही को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल लंका थाने की टीम और एसओजी के साथ सर्विलांस टीम गठित की गई। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच रात करीब 10.15 बजे लौटूबीर के पास बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी की, इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में दो गोली लगी और वह गिर पड़ा। जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। पकड़े गए तस्कर की पहचान गड़वा घाट (रमना) के 21 वर्षीय राज विश्वकर्मा के रूप में हुई। उसने बताया कि दूसरा बदमाश दशाश्वमेध का अंजनी था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। राज के पास से एक तमंचा और कारतूस मिला है।

इजरायल आम चुनाव में किस पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर

घायल सिपाही खतरे से बाहर

असलहा सप्लाई की सूचना पर लंका थाने की पुलिस टीम पहुंची थी। एक तस्कर ने सिपाही अमित शुक्ला को गोली मार दी। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद एक आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

- मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सिपाही अमित शुक्ला को कहां भर्ती कराया गया?−

उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

✦मुठभेड़ के बाद किस तस्कर को गिरफ्तार किया गया?+

✦पुलिस किस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-constable-shot-by-arms
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें