मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली से रोका
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत वोट चोर, गद्दी छोड़ – वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने जा रहे मेरठ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला के काफिले को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया l
इस दौरान अवनीश काजला एवं उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को न रोका जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है। सत्ता के दबाव से कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। सीओ संग्राम सिंह के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के साथ काफ़ी देर तक नोकझोंक हुई l इसके बावजूद सीओ ने एक भी कार्यकर्त्ता को टोल से आगे नहीं जाने दिया l वहीं, पुलिस ने सपा नेता शैंकी वर्मा समेत कई नेताओं को उनके घर पर नज़रबंद कर रखा है l
स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-kashi-toll-clash-meerut-congress-workers-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-kashi-toll-clash-meerut-congress-workers-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News
यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें
काशी स्टेशन पर फुटबाल फील्ड के बराबर बन रहा कॉनकोर्स: एक साथ 50,000 यात्री कर सकेंगे इस्तेमाल, बनेगा देश मे...