बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

कमियां मिलने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी

कमियां मिलने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को सीएम ग्रिड योजना और अन्य सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। काम में देरी और फिनिशिंग की कमियां मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। फेज-3 का काम तेजी से शुरू करने, अतिक्रमण हटाने और ट्रॉमा सेंटर रोड व सुंदरपुर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Varanasi News: ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को शहर में चल रहे सीएम ग्रिड योजना और सड़क निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत परखीं। निर्माण कार्यों में ढिलाई और फिनिशिंग में कमियां मिलने पर संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। ​नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना के फेज-3 के साथ-साथ फेज-1 के तहत आने वाली ट्रॉमा सेंटर रोड और सुंदरपुर की सड़क का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा, भगवानपुर क्षेत्र में सीमलेस वे के तहत सीसी रोड निर्माण कार्यों और गली-सड़क खड़ंजा कार्यों का भी जायजा लिया। नगर आयुक्त ने फेज-3 कार्य तेजी से शुरू कराने तथा रास्ते में आने वाले अतिक्रमणों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।

वहीं, ट्रॉमा सेंटर और सुंदरपुर वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। काम में विलंब और लापरवाही पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी। ​सुंदरपुर मार्ग पर लगभग काम पूरा हो चुका है, लेकिन फिनिशिंग के स्तर पर कुछ कमियां पाई गईं।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-municipal-commissioner
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें