बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

काशी रोपवे :वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक सड़क के साथ हवा में भी होगा सफर, दिवाली पर मिल सकती है खुशखबरी

दिवाली से पहले काशी के लोगों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुनिया का तीसरा और भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे का काम तेजी से चल रहा है. पहले चरण का ट्रायल रन पूरा हो चुका है. अब दूसरे चरण में, सिगरा इलाके के विद्यापीठ स्टेशन पर ट्रायल रन चल रहा है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रियों को लाने-ले जाने वाली ट्रॉलियों की आवाजाही दिखाई दे रही है. रोपवे शुरू करने से पहले उसका ट्रायल रन किया जाता है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि यह सुविधा बिना किसी बाधा ठीक से काम कर रही है या नहीं.

काशी विद्यापीठ स्टेशन पर रोपवे का ट्रायल रन

सिगरा इलाके के काशी विद्यापीठ स्टेशन और आसपास के हिस्से में ट्रायल रन चल रहा है. वाराणसी में लगभग 3.85 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है, इससे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया तक कुल 5 स्टेशनों को आपस में जुड़ेंगे. इसका काम लगभग पूरा हो चुका है. अब ट्रायल रन चल रहा है.

#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: Second-phase trial runs are underway for the Varanasi Urban Transport Ropeway Project in Kashi. The world's third and India's first urban transport ropeway project is progressing rapidly. https://t.co/kEZ42z5rIV

— ANI (@ANI) October 28, 2026

रोपवे कॉरिडोर में बनाए गए 29 टावर

वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक रोपवे कॉरिडोर में 29 टावर बनाए गए हैं.  स्टेशन परिसरों में फिनिशिंग का काम पूरा हो चुका है. दूसरे फेज के ट्रायल रन को मंजूरी मिसते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. रोपवे शुरू होने से समय की बहुत बचत होगी. अभी शहर के भीतर भारी जाम लगने की वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में बहुत समय लग जाता है. बारिश के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं.

रोपवे से कितना लगेगा किराया?

  • वाराणसी छावनी रेलवे स्टेशन और गोदौलिया के बीच करीब 4 किमी. की यात्रा के लिए 50 रुपये किराया 
  • वाराणसी छावनी स्टेशन से गोदौलिया तक की पूरी यात्रा का किराया 50 रुपये
  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट पास की भी व्यवस्था स्मार्ट पास से छावनी से गोदौलिया तक की यात्रा 40 रुपये में
  • विद्यापीठ से रथयात्रा स्टेशन तक के सफर के लिए लगेंगे 8 रुपये 
  • प्रीमियम गोंडोला सेवा का किराया 2,000 रुपये
  • संस्था या समूह अगर प्री बुकिंग करता है तो गोंडोला से प्रति यात्रा 1,200 रुपये
  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट पास की भी व्यवस्था 
  • स्मार्ट पास से छावनी से गोदौलिया तक की यात्रा 40 रुपये में

काशी विश्ननाथ 16 मिनट में पहुंचेंगे

 काशी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. रोपवे शुरू होने से श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा होगी. रोपवे के शुरू होने से कैंट से काशी विश्ननाथ पहुंचने में महज 16 मिनट लगेंगे. कैंट रेलवे स्टेशन से गोडौलिया तक सड़क के रास्ते 45 मिनट की दूरी 16 मिनट में पूरी हो जाएगी. गोडौलिया स्टेशन काशी विश्वनाथ मंदिर से करीब 700 मीटर की दूरी पर है.

ये वीडियो भी देखें-

स्रोत: यह सामग्री NDTV India द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://ndtv.in/india/varanasi-ropeway-video-second-phase-trial-runs-are-underway-at-vidya
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें