कंगना रनोट बोलीं- सपा ने यूपी में सिर्फ गोलियां चलवाईं: प्रधानमंत्री ने काशी का कायाकल्प किया, कहा- हम यहां...
कंगना रनोट बोलीं- सपा ने यूपी में सिर्फ गोलियां चलवाईं:प्रधानमंत्री ने काशी का कायाकल्प किया, कहा- हम यहां घूमेंगे-फिरेंगे और शॉपिंग करेंगे
वाराणसी5 मिनट पहले
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनोट बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वाराणसी में मेट्रो चलाने संबंधी बयान पर पलटवार किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां लाखों-करोड़ों रुपए का निवेश कर रहे हैं। काशी का कायाकल्प कर दिया है।
अखिलेश यादव और उनके पिता ने अपनी सरकार में क्या किया? उनके कार्यकाल में यहां सिर्फ गोलियां चलवाई गईं। अब उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन प्रगति कर रहा है। इसे पूरा विश्व देख रहा है।
काशी पहुंची कंगना रनोट ने कहा कि मैं अपने निजी काम से यहां आईं हूं। अब घूमेंगे और शॉपिंग करेंगे।
कहा- काशी में घूमेंगी, करेंगी शॉपिंग
कंगना ने कहा कि मैं यहां किसी काम से आई हूं। काशी आकर मेरा मन घूमने-फिरने के लिए उत्सुक हो जाता है। यहां के अलग-अलग स्थानों पर जाऊंगी। आनंद लूंगी। इसके साथ ही काशी में शॉपिंग भी करूंगी।
11 महीने पहले भी कंगना काशी आईं थीं। तब उन्होंने यहां एक दुकान से शिवलिंग खरीदा था।
11 महीने पहले शिवलिंग खरीदकर ले गईं थीं
इससे पहले 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट काशी पहुंचीं थीं। तब उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए थे। फिर काशी की संकरी गलियों में घूमीं थीं।
उन्होंने दुकानों पर खरीददारी की। एक शिवलिंग भी खरीदा था। उन्होंने दीना चाट भंडार पर चाट भी खाई और कुल्हड़ में चाय भी थी।
कब-कब काशी आईं कंगना, वो जानिए-
- 6 मई 2017 को कंगना पहली बार फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। तब उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर गंगा पूजन किया था।
- 23 सितंबर 2019 में कंगना सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कार्यक्रम में शामिल होने आईं।
- 8 सितंबर 2020 को कंगना अपने काशी प्रवास के दौरान यहां आईं थीं। इसकी एक फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
- 25 नवंबर 2023 को कंगना काशी पहुंची थीं। तब उन्होंने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। काशी की गलियों में घूमीं थीं।
……………………………..ये खबर भी पढ़िए-अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के सामने दंडवत, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या ये शादी का इशारा?
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर में कंगना रामलला की प्रतिमा को अपलक निहारती रहीं।
इस दौरान कंगना ने जल्द शादी करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा, “अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा।” कंगना तीसरी बार अयोध्या पहुंची थीं। पढ़ें पूरी खबर
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/kangana-ranaut-varanasi-visit-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल होने 1000 कार्यकर्ता प्रयागराज रवाना: वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे...
वाराणसी में अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'डबल इंजन की डबल हार'; PDA के नए मायने बताए, EVM पर भी उठाए सवाल
"सरकार को 10 में से 11 नंबर!" CM योगी के फैन का बयान l Varanasi News l UP News