बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल होने 1000 कार्यकर्ता प्रयागराज रवाना: वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे...

लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल होने 1000 कार्यकर्ता प्रयागराज रवाना: वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल होने के लिए बुधवार को करीब 1000 कार्यकर्ता प्रयागराज रवाना हुए। काफिला सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में कछवांरोड ओवरब्रिज के पास से निकला।

करीब 200 चार पहिया वाहनों के काफिले पर भाजपा के झंडे लगे थे। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ और ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया। उन्होंने भगवा गमछा लहराकर काफिले को रवाना किया।

पटेल ने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग झूठ और अफवाह फैलाकर प्रदेश की शांति व्यवस्था पर असर डालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वाराणसी का हर कार्यकर्ता प्रयागराज पहुंचकर लोकतंत्र बचाने का संदेश देगा।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/sewapuri/news/varanasi-bjp-loktantra-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें