बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

मदनपुरा में रात 11 बजे भी सफाई: पांडेय हवेली सड़क पर 'स्वच्छ काशी सुंदर काशी' अभियान जारी, दिन में 3 बार हो...

मदनपुरा में रात 11 बजे भी सफाई: पांडेय हवेली सड़क पर 'स्वच्छ काशी सुंदर काशी' अभियान जारी, दिन में 3 बार हो...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

काशी के मदनपुरा वार्ड में पाण्डेय हवेली सड़क पर रात 11 बजे भी सफाई का काम जारी रहता है। यहां दिन में 2 से 3 बार झाड़ू लगाई जाती है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट से पाण्डेय हवेली होते हुए 80 घाट तक के इलाके में नगर निगम दिन में 2 से 3 बार झाड़ू लगवाता है। सुबह-शाम कूड़ा भी उठाया जाता है।

आस-पास के दुकानदार भी सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबीन का इस्तेमाल करते हैं, ताकि सड़क पर गंदगी न फैले और आने-जाने वालों को परेशानी न हो। पाण्डेय हवेली सड़क पर हर रोज सैकड़ों पर्यटक और श्रद्धालु आते-जाते हैं।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/madanpura/news/swachh-kashi-sundar-ka
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें