सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बौलिया स्थित हार्वे स्टेज पर दुर्गा पूजा के अवसर पर नवयुवक संघ (बौलिया) के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बनारस से आए कलाकारों ने शिव-पार्वती, मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप तथा राधा-कृष्ण की रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान गोरिल्ला डांस भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इन धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार, रोहतासगढ़ के पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह यादव एवं कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थानीय बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम रक्षा दल के सदस्य तैनात रहे।
इस मौके पर नवयुवक संघ के अध्यक्ष पदुम प्रसाद, अरुण चंद्रवंशी, प्रमोद चौहान, प्रवीण पांडेय, मुकेश कुमार, धनंजय सहाय, अरुण कुमार, पंकज गुप्ता, अनुपम कुमार सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/bihar/saharsa/nauhatta/news/artists-from-banaras-dazzled-in-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
दिवाली से पहले युवाओं को योगी सरकार का तोहफा, वाराणसी में तीन दिन लगेगा रोजगार मेला
दिवाली पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा! वाराणसी में 3 दिन लगेगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां देंगी नौकरी
काशी संस्कृति संसद का 3 नवंबर से होगा आगाज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश,मनुस्मृति की म...