बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध पूरा करें निर्माण कार्य: ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध पूरा करें निर्माण कार्य: ब्रजेश पाठक
तस्वीर: Navbharat Live

Published on: 

28 अक्टूबर 2026, 6:36 pm IST

Updated on: 

Highlights:

Varanasi Health Services Inspection: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को जनपद वाराणसी में वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर एवं जौनपुर) के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडल एवं जनपद स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, विभागीय योजनाओं की प्रगति, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने और निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विशेष रूप से वाराणसी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी परियोजना की नियमित निगरानी करें और निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना सुनिश्चित करें। विकास एवं निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण तथा आम नागरिकों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते ब्रजेश पाठक(सोर्स: नवभारत लाइव)

व्यवस्थाओं को बनाएं और बेहतर

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडल के सभी जनपदों में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों तथा मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

साथ ही, विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नियमित निगरानी के निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करें, निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

इसके लिए अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) वाराणसी मंडल डॉ० दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्रोत: यह सामग्री Navbharat Live द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://navbharatlive.com/uttar-pradesh/varanasi/varanasi-division-brajesh-pathak-reviews-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें