Varanasi: सुस्त रफ्तार और लापरवाही पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सख्त, निर्माण फर्म ब्लैक लिस्ट
भदैनी मिरर नगर निगम डेस्क, वाराणसी: वाराणसी में शहर विकास कार्यों को लेकर नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह सख्त मूड में नजर आ रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को कंदवा और कंचनपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की सुस्त रफ्तार, भारी लापरवाही और गुणवत्ता में खामियां मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित निर्माण फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही साफ-सफाई में लगातार लापरवाही बरतने पर वार्ड के सफाई सुपरवाइजर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है।
एक साल बाद भी जस की तस स्थिति, फर्म ब्लैक लिस्ट
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सबसे पहले कंदवा क्षेत्र में नए ऋषि मांडवी जोन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। यहाँ कार्यों की प्रगति शून्य मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
कंचनपुर मियावाकी पार्क का निरीक्षण और दिए गए निर्देश
इसके बाद नगर आयुक्त ने कंचनपुर मियावाकी हॉर्टिकल्चर निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित आवश्यक निर्देश दिए:
गंदगी मिलने पर सफाई सुपरवाइजर पर विभागीय कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान कंदमेश्वर इंटर कॉलेज पूर्वी पोखरा के पास लगातार गंदगी मिलने और स्वच्छता के प्रति उदासीनता बरतने का मामला सामने आया। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 19 के सफाई सुपरवाइजर राजू वाल्मीकि के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संस्तुत की है। निगम प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों और एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
मूल लिंक: https://bhadainimirror.com/varanasi/varanasi-municipal-commissioner-himanshu-nagpal-slams/
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News
मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली से रोका
यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें