बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

31 अक्टूबर को वाराणसी और प्रयागराज के बीच दो MEMU ट्रेन होगी शुरू, अश्विणी वैष्णव दिखाएंगी हरी झंडी, देखें टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश में वाराणसी और प्रयागराज क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. क्षेत्र में लोकल कनेक्टिविटी और रोजाना आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए 31 अक्टूबर 2026 को दो नई मेमू (MEMU) ट्रेन शुरू होने जा रहा है. बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे. रेलवे दो नई मेमू ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है. इसमें बनारस से प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन और वाराणसी सिटी से राजातालाब मेमू ट्रेन शामिल है.

65123/65124 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन का शेड्यूल

यात्रियों के समय की बचत को ध्यान में रखते हुए नई मेमू ट्रेन नंबर 65123/65124 को सीमित स्टॉपेज के साथ संचालित किया जाएगा. इस ट्रेन का स्टॉपेज केवल झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह और राजातालाब स्टेशनों पर तय किया गया है. ट्रेन नंबर 65123 बनारस से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर 09:50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 घंटे 50 मिनट में सफर तय करेगी.वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 651224 प्रयागराज रामबाग से शाम 06:00 बजे रवाना होकर रात 08:30 बजे बनारस पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट में सफर तय करेगी.

एक अन्य मेमू ट्रेन का औड़िहार तक विस्तार

नियमित यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रामबाग से बनारस के बीच पहले से चल रही मेमू ट्रेन संख्या 65111/65112 का विस्तार अब औड़िहार तक कर दिया गया है. 31 अक्टूबर से यह ट्रेन औड़िहार तक जाएगी, जिससे गाजीपुर और पूर्वांचल के अन्य इलाकों में जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

इस ऐतिहासिक उद्घाटन अवसर पर प्रयागराज और वाराणसी मंडल में विशेष तैयारियां की गई हैं. प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर आयोजित विशेष समारोह में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. वहीं प्रयागराज जंक्शन वंदे भारत स्लीपर और नई ट्रेनों के स्वागत कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है.वाराणसी मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता के अनुसार, पूरे वाराणसी-प्रयागराज रूट पर दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है.

यह भी पढ़ें | मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1 नवंबर को हरी झंडी मिलते ही शुरू होगी बुकिंग, होंगे 8 स्टॉपेज

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया 1819 रुपये से शुरू, गाजियाबाद-अलीगढ़ भी होगा स्टॉपेज
 

स्रोत: यह सामग्री NDTV India द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://ndtv.in/utility-news/two-memu-trains-between-varanasi-and-prayagraj-will-commence-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें