बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

आसान होगा सफर: काशी से दिल्ली तक दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन, रेल मंत्री से पहले तैयारी परखने पहुंचे अधिकारी

आसान होगा सफर: काशी से दिल्ली तक दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन, रेल मंत्री से पहले तैयारी परखने पहुंचे अधिकारी
तस्वीर: Amar Ujala

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : X / @PIB_India

विस्तार

वाराणसी से नई दिल्ली तक चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत को 31 अक्तूबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर बनारस स्टेशन से रवाना करेंगे। नई ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों को ध्यान में रखकर लखनऊ, दिल्ली से अधिकारी काशी पहुंच गए। 



रविवार को बनारस स्टेशन पर उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील वर्मा और पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने निरीक्षण किया। स्थानीय अधिकारियों से निगरानी करते रहने को कहा। 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से इसे रवाना किया जाएगा। 



आम यात्रियों के लिए बुकिंग के बारे में जल्द ही रेलवे की ओर से आदेश जारी होने की संभावना है। उद्घाटन के लिए 16 कोच वाली नई ट्रेन को लोहता स्टेशन से पहले वॉशिंग पिट में खड़ा किया गया है। रेल कर्मियों के साथ ही आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। 



एक नजर में आंकड़ा

  • स्लीपर वंदेभारत का नंबर-27421/27422
  • समय-वाराणसी से नई दिल्ली रात 8.50 से 5.55 बजे सुबह
  • नई दिल्ली से वाराणसी-रात 9.40 से 6.45 बजे सुबह
  • कोच-16, सीट-825
स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/sleeper-vande-bharat-train-will-run-from-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें