बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

बनारस को मिली बुलेट ट्रेन : रेलमंत्री

बनारस को मिली बुलेट ट्रेन : रेलमंत्री
तस्वीर: Hindustan

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से बुलेट ट्रेन चलाने और दिल्ली-गुवाहाटी नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। कॉरिडोर पर वाराणसी से नई दिल्ली की यात्रा 3.33 घंटे की होगी। स्लीपर वंदेभारत और दो मेमू ट्रेनों का उद्घाटन किया गया। स्लीपर ट्रेन का नियमित परिचालन 2 नवंबर से होगा। मेमू ट्रेनों के मासिक टिकट क्रमशः 95 और 220 रुपये के होंगे।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार शाम यहां दीवाली गिफ्ट के रूप में बनारस से बुलेट ट्रेन चलने की घोषणा की। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर नई दिल्ली से आगरा-कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक बनेगा। बुलेट ट्रेन चलने पर बनारस से नई दिल्ली की दूरी 3.33 घंटे में तय होगी। रेलमंत्री शनिवार शाम बनारस स्टेशन पर वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस ट्रेन को शाम 5.15 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू को वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन को रामबाग से वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। रामबाग स्टेशन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी जुड़े। पहले दिन तीनों ट्रेनें उद्घाटन स्पेशल बनकर गईं। रेल मंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर दिल्ली को कई पौराणिक शहरों को जोड़ेगा। इस पर चलने वाली बुलेट ट्रेन 59 मिनट में दिल्ली से आगरा, 2.12 घंटे में दिल्ली से लखनऊ, 1.21 घंटे में वाराणसी से लखनऊ 1.21 घंटे में और एक घंटे में वाराणसी से पटना पहुंचाएगी। वाराणसी से नई दिल्ली का सफर 3.33 घंटे का होगा। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन की डिजाइन मेक इन इंडिया होगी। भारत के इंजीनियर, कारीगर और नौजवान इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने रेलवे के योगदान और आधुनिकीकरण की सराहना की

रेलवे ने चारों दिशाओं को जोड़ा, सेनानियों के सपने साकार किए: सीएम

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी से चलने वाली मेमू ट्रेनें दो आध्यात्मिक शहरों और शिक्षा के केंद्रों को जोड़ेंगी। दीपावली तथा छठ पूजा से पूर्व काशी समेत स्थानीय लोगों को इन ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। शनिवार को स्लीपर वंदेभारत ट्रेन के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि आज लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती भी है, जिन्होंने अखंड भारत बनाने में प्रमुख योगदान दिया था। आज भारतीय रेल भी पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़कर स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों को सार्थक कर रही है। सीएम ने रेल मंत्री की सराहना की कि उन्होंने किस प्रकार रेलवे को घाटे से उबारते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है। उत्तर प्रदेश में सभी रेलवे लाइन को ब्राड गेज में परिवर्तित किया है। सीएम बोले, पहले कछुआ चाल से चलने वाली मालगाड़ियों की रफ्तार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर कई गुना बढ़ गई है।

स्लीपर वंदेभारत का किराया होगा किफायती

मध्यम वर्ग के हिसाब से होगा किराया

रेलमंत्री ने बताया कि रेलवे ‘विरासत भी, विकास भी’ की अवधारणा पर काम कर रहा है। हमारा प्रयास है कि मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग भी वंदेभारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में सफर कर सके। बदलते जमाने की स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का किराया इन वर्गों के वहन करने लायक (अफॉर्डेबल) रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की पहली गुवाहाटी-सियालदह वंदेभारत प्रशंसा बटोर रही है। यहां तक कि विदेशी मीडिया ने भी पड़ताल के बाद इसकी सराहना की है। इसमें चेयरकार वंदेभारत से ज्यादा खूबियां हैं। ट्रेन में ड्यूटी करने वाले लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर समेत अन्य स्टाफ के हिसाब से भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। लोको में टॉयलेट की सुविधा, मिडिल बर्थ समेत अन्य सुविधाएं हैं।

मेमू ट्रेनों के मासिक टिकट का किराया

मेमू ट्रेनों से 95 रुपये में महीने भर सफर

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वाराणसी से चलने वाली नई मेमू ट्रेनें दैनिक यात्रियों से लेकर हर वर्ग को ध्यान में रखकर चलाई गई हैं। वाराणसी सिटी से राजातालाब तक 95 रुपये में मासिक सीजन टिकट बनवा कर यात्री महीने भर सफर कर सकते हैं। दो पौराणिक शहरों को जोड़ने वाली बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू का एमएसटी का किराया महज 220 रुपये है। प्रयागराज के रामबाग स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय में सफर पूरा कर लेगी।

वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का नियमित परिचालन

कल से नियमित चलेगी वंदेभारत स्लीपर ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने स्लीपर वंदेभारत के नियमित परिचालन की तिथि शनिवार को जारी कर दी है। यह ट्रेन दो नवंबर से दोनों दिशाओं से चलेगी। कैंट स्टेशन से यह रात 8.50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि नई दिल्ली से रात 9.40 बजे चलेगी। इनका प्रयागराज जंक्शन तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर 5-5 मिनट, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर 2-2 मिनट ठहराव होगा। अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली यह ट्रेन 9 घंटे से ज्यादा समय में यात्रा पूरी करेगी। वहीं, दोनों मेमू ट्रेनों का परिचालन एक नवंबर को शुरू हो जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर किन शहरों से होकर गुवाहाटी तक बनेगा?−

यह कॉरिडोर नई दिल्ली से आगरा-कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक बनेगा।

✦बनारस से नई दिल्ली तक बुलेट ट्रेन से कितने समय में पहुंचा जा सकेगा?+

✦स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का नियमित परिचालन कब से शुरू होगा?+

✦वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू का मासिक सीजन टिकट कितने रुपये का है?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/story-varanasi-bullet-train-north-east-corridor-app
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें