बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के गुलाबबाग कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा का स्वागत किया गया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं और सरकार की नीतियां ओबीसी समाज के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।

Varanasi News: वाराणसी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा का रविवार को गुलाबबाग कार्यालय पर स्वागत किया गया। दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां और ओबीसी समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हीरा यादव, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, महेंद्र सिंह 'झगडू' रहे।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-bjp-obc-morcha-state-minister-r
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें