बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया: वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर ‘एक भारत, श्र...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया: वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर ‘एक भारत, श्र...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी के नदेसर वार्ड स्थित मलदहिया चौराहे पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकजुट और मजबूत राष्ट्र बनाने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

ज्योति सोनी ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श अपनाकर समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प पूरा करने के लिए सभी से मिल-जुलकर काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और योगदान के बारे में जानने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता मजबूत करने का संदेश दिया।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/nadesar-maldahiya/news/varanasi-malda
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें