बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

भाजपा की ओर से प्रदेश कमेटी में पीएम नरेन्द्र मोदी को काशी से स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया

भाजपा की ओर से प्रदेश कमेटी में पीएम नरेन्द्र मोदी को काशी से स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र से प्रदेश कार्य समिति सदस्य की सूची रविवार की रात जारी कर दी थी। इस सूची में वाराणसी से नए चेहरों को जगह मिली है। काशी से 14 सदस्य बने हैं, जिसमें 11 नए हैं। इन्हें पहली बार प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। सूची में जातीय समीकरण का पूरा संतुलन रखते हुए प्रदेश कमेटी ने महिलाओं व अल्पसंख्यक वर्ग से भी प्रतिनिधित्व दिया है।

काशी क्षेत्र की सूची में वाराणसी से लोकसभा सदस्य और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हैं। वाराणसी से जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह अखंड को पहली बार प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार अल्पसंख्यक वर्ग से हैदर अब्बास चांद को पहली बार प्रदेश कार्यसमिति में शामिल कर पार्टी ने अपने नारे सबका साथ सबका विकास काे भी मजबूत किया है।

आधी आबादी से मीना चौबे, निर्मला पटेल भी पहली बार शामिल हुई हैं। विद्यासागर राय, राम गोपाल मोहले, शशिकांत राय, सौरभ सिंह, सुधीर मिश्र, निर्मला पटेल भी पहली बार प्रदेश कमेटी का हिस्सा बन रही हैं। कुल 14 लोगों में से पार्टी ने तीन पुराने चेहरों केदारनाथ सिंह, बीना पांडेय और अजय सिंह को भी शामिल किया है।

इसमें अजय सिंह ने एमएलसी चुनाव में अपनी दावेदारी वापस भी ली थी। माना जा रहा है कि पार्टी ने इसके बदले उन्हें प्रदेश कमेटी में शामिल किया है। कमेटी में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर दयालू भी शामिल हुए हैं जबकि विधायक के रूप में आमंत्रित सदस्य नीलकंठ तिवारी व सौरभ श्रीवास्तव हैं।

काशी क्षेत्र में इतने सदस्य
प्रयागराज - 49
वाराणसी - 14
प्रतापगढ - 6
संत रविदास नगर भदोही - 4
सोनभद्र - 6
मीरजापुर - 6
सुल्तानपुर - 7
चंदौली - 4
कौशांबी - 1
अमेठी - 2
जौनपुर - 5
गाजीपुर - 2

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-in-the-bjp-list-for-kashi-11-individual
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें