BJP के साथ मिलकर UP में चुनाव लड़ सकता है JDU, बनारस में निशांत कुमार ने दिए स्पष्ट संकेत
Nishant Kumar Varanasi visit: निशांत कुमार ने संकेत दिए हैं कि जेडीयू एनडीए के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. रिपोर्ट- अविनाश कुमार
बनारस में निशांत कुमार और संजय झा
(
ETV Bharat
)
3 Min Read
पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के लिए बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने तैयारियां तेज कर दी है. शीर्ष स्तर के नेता लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जमा खान और नालंदा सांसद कौशलेंद्र प्रियदर्शी समेत बिहार के कई अन्य नेता बनारस दौरे पर हैं. इस दौरान तमाम नेताओं ने राज्य स्तरीय रैली को संबोधित किया.
बनारस में जेडीयू की रैली
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हमेशा सामाजिक न्याय, न्याय के साथ विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलता आ रही है. उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति का मुख्य मकसद जनता की समस्याओं को समझना और उसका समाधान निकालना है. कमजोर वर्ग के हितों के लिए काम करना है.
यूपी में बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन?
जेडीयू नेता ने बीजेपी के साथ मिलकर यूपी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश एनडीए की सहयोगी पार्टी बनकर पिताजी (नीतीश कुमार) के विकास की सोच को जमीन पर उतारना है. साथ ही योगी आदित्यनाथ की सरकार के विकास की गति को मजबूती देना है.
"एनडीए की एक सहयोगी पार्टी बनकर मेरे पिताजी की सोच है विकास की, उसे आगे बढ़ाएं. साथ ही उत्तर प्रदेश में जो योगी आदित्यनाथ जी की सरकार चल रही है, उसके विकास की गति को और मजबूत करें."- निशांत कुमार, नेता, जनता दल यूनाइटेड
बनारस में निशांत (ETV Bharat)संजय झा ने क्या कहा?
इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी रैली को संबोधित किया और सभी को चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने नीतीश कुमार के कामकाज और बिहार के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि जो बिहार 2005 तक पिछड़ा था, वहां तेजी से विकास हुआ. बिहार म्यूजियम का भी जिक्र किया.
नीतीश कुमार के साथ निशांत (ETV Bharat)
निशांत इसी साल राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की है. उन्हें बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया और पार्टी के नेता उन्हें अपना भविष्य बता रहे हैं. इसी उम्मीद से उत्तर प्रदेश के जेडीयू के नेताओं ने भी निशांत को बुलाया है. पिछली बार बीजेपी से गठबंधन नहीं होने के बावजूद जेडीयू ने 20 सीटों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा था, जिसमें सबकी जमानत जब्त हो गई थी.
Explainer: निशांत के भरोसे 2027 का UP चुनाव, 2022 में सभी सीटें हारा था JDU
Explainer: यूपी चुनाव में जेडीयू से गठबंधन क्यों नहीं करती है बीजेपी, क्या है मजबूरी?
क्या तेजस्वी और चिराग की तरह राष्ट्रीय पहचान बना पाएंगे निशांत कुमार? JDU की रणनीति तैयार
संबंधित ख़बरें
November 2, 2026 at 10:15 AM IST
November 2, 2026 at 8:11 AM IST
November 2, 2026 at 8:08 AM IST
November 2, 2026 at 8:07 AM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/nishant-kumar-varanasi-visit-indications-of-alliance-wi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'